Advertisement

बलरामपुर में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किया अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण

बलरामपुर में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किया अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर/ कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर मुख्यालय में तहसील कार्यालय के समीप 48.03 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने रेड रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और भवन का निरीक्षण कर इसकी विशेषताओं की सराहना की।
इस अवसर पर नेताम ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने इसे जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री नेताम ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया और कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने नए कार्यालय भवन के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर रणवीर साय, तहसीलदार डौरा सुश्री रॉकी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47