Advertisement

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ नेता भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ नेता भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष।

भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण, विधिवत सूची जारी

37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी हुआ, शेष जिला अध्यक्षों का चुनाव 06 जनवरी को होगा,

रमेश सिंह ठाकुर रायपुर शहर जिला व श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने रविवार को निर्वीचन प्रक्रिया के पश्चात 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की सूची विधिवत रूप से जारी की है। श्री पारख ने कहा कि इन 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जहाँ से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं, के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची इस प्रकार है : रायपुर (शहर) जिला – रमेश ठाकुर, रायपुर (ग्रामीण) जिला – श्याम नारंग, कांकेर जिला – महेश जैन, भिलाई जिला – पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक, बीजापुर जिला – घासीराम नाग, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव, बालोद जिला – चेमन देशमुख, सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी, मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान, बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल, जशपुर जिला – भरत सिंह, चौकी मोहला मानपुर जिला – श्रीमती नम्रता सिंह और कोरबा जिला – मनोज शर्मा।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ नेता भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष

भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी पारख ने बताया कि कल 06 जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 10 जनवरी से पहले होने का है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05