Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन

छह माह से पेंशन के लिए भटक रही वृद्ध महिला को कलेक्टर ने आधे घंटे में दिलाया

महिला को निगम मुख्यालय से सम्मान पूर्वक घर भी पहुंचाया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आमजनों और वृद्ध लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। जिला प्रशासन की पहल की वजह से आज एक वृद्ध महिला के पेंशन नहीं मिलने की समस्या आधे घंटे के भीतर ही निराकृत हो गई। मोमिनपारा निवासी श्रीमती फलीजा बानो आज कलेक्टर जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। इस दौरान श्रीमती बानो ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह को अवगत कराया। श्रीमती बानो ने बताया कि पिछले छह माह से उन्हें निराश्रित पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। नगर निगम के चक्कर भी महीनों से लगा रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। कलेक्टर ने उनकी बातों को संवेदनशीलता से सुनने के बाद तत्काल नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। जैसे ही कलेक्टर डाॅ. सिंह रायपुर नगर निगम में प्रशासक का चार्ज लेने पहुंचे। तत्काल वृद्ध महिला को वहां बुलाया और अधिकारियों को समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला की समस्या को आधे घंटे के भीतर ही निराकृत कर दिया गया। बैंक के अधिकारी द्वारा तत्काल निगम मुख्यालय पहुंचे और उनके हाथों पेंशन राशि तीन हजार रूपए दी। जैसे हाथ में राशि मिली वृद्ध महिला के चेहरे में खुशी लौट आई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीमती बानो को सम्मान कार्यालय में बिठाया गया और घर पहुंचाने की निगम ने व्यवस्था की।

उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गाें को निराश्रित पेंशन देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत वृद्ध को प्रतिमाह 500 रूपए दिया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47