Advertisement

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक सहायता

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक सहायता

बलरामपुर/ केन्द्र शासन द्वारा छोटे व्यवसायियों को सहायता प्रदान करने हेतु स्वनिधि से समृद्धि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वाले, ठेले वाले, शहरी पथ विक्रेताओं एवं छोटे व्यवसायियों का आर्थिक रूपरेखा का का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भारत सरकार के 08 कल्याणकारी योजनाएं पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, बीओसीडब्लयू के तहत पंजीकरण, पीमए श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा पीएम मातृवंदन योजना का लाभ मिलेगा।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी अब तक इस योजना के तहत बलरामपुर नगरीय निकाय में अब तक 108 व्यवसायियों का आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा चुका है। इसी कड़ी में विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम जतरो के निवासी श्री सुधीर मंडल स्ट्रीट वेंडर नगर पालिका परिषद् बलरामपुर के सब्जी बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। कोविड-19 के समय जब लॉक-डाउन हुआ तो इनका कार्य बंद हो गया तथा सारा पूंजी परिवारिक खर्च में समाप्त हो गया। अब व्यापार करने के लिये इनके पास पर्याप्त राशि नहीं था, जिस कारण से इन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा और अपने कार्य को बंद करना पड़ा। जब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रारंभ हुआ तो काफी दिनों से इन्हें इस योजना के बारे में पता नहीं था। जब अपने ग्राम से नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण हेतु आए तब इन्हें इस योजना के बारे में पता चला और अपना पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 10,000 रूपये ऋण हेतु ऑनलाईन फॉर्म भरवाया गया और फॉर्म को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बलरामपुर में प्रेषित किया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा जून 2022 को ऋण स्वीकृत किया गया। ऋण राशि मिलने के उपरान्त नई उमंग के साथ इन्हांेने अपना पुराना कार्य सब्जी बेचना प्रारंभ किया गया। अपने कार्य को प्रतिदिन नियमित रूप से करते रहे और ऋण राशि का किस्त भरते रहे। जब प्रथम ऋण समाप्त हुआ तब द्वितीय ऋण राशि 20,000 रुपये इस योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कराया गया। द्वितीय ऋण राशि स्वीकृत हुआ। बैंक से लेन-देन अच्छा होने के कारण शाखा प्रबंधक द्वारा 50,000 रुपये का सी.सी.लोन प्रदान किया गया एवं वर्तमान समय में सी.सी.लोन की सीमा बढ़ाकर 1,00,000 रूपये कर दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्री सुधीर के द्वारा मंडी से सब्जी उठाकर बलरामपुर के सब्जी विक्रेताओं को थोक में सब्जी विक्रय किया जाता है व खुद भी विक्रय करते हैं। प्रतिदिन की आय 3000 रुपये से 5000 रुपये तक लाभ हो रहा है। आज की स्थिति में अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पा रहे हैं।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर अंतर्गत अब तक 332 लोन फॉर्म आवेदन किये जा चुके हैं तथा अब तक 223 स्ट्रीट वेंडर्स को लोन का लाभ मिल चुका है, जिस मे से प्रथम ऋण राशि रूपये 10,000 रुपये के 170 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल राशि 17 लाख रुपये, द्वितीय ऋण राशि 20,000 रुपये के 49 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल राशि 9.80 लाख रुपये व तृतीय ऋण राशि 50,000 रुपये के 4 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल राशि 02 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47