Advertisement

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने संबलपुर में 2.20 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने संबलपुर में 2.20 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर/ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत संबलपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 85 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इनमें संबलपुर में लोधी समाज के सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख रुपए, ग्राम बदनारा में पशु औषधालय भवन निर्माण के लिए 15.53 लाख रुपए और ग्राम केशला (जोगी दीप) में विप्र समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत दाढ़ी में लगभग 134. 76 लाख रुपए के सी.सी.रोड निर्माण कार्य शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

खाद्य मंत्री बघेल ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शासन के योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का फायदा मिले यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अजय साहू, जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल, राकेश राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष मारो धनलाल देशलहरे, लोधी समाज के अध्यक्ष इंद्र कुमार राजपूत, परस वर्मा जी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05