Advertisement

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं और भण्डारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 16.6 बल्क लीटर अवैध मदिरा किया गया जप्त

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं और भण्डारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 16.6 बल्क लीटर अवैध मदिरा किया गया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा मोहारा बाईपास रोड किनारे बसंतपुर निवासी दुष्यंत यादव के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 70 नग पाव कुल 12.600 बल्क लीटर जप्त किया गया। आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध मं गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी राजनांदगांव दक्षिण श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री जर्नादन प्रसाद पाण्डे, आबकारी आरक्षक आर्यन ठाकुर, सुरेश देशलहरे, किशोरी कोमरी, दीपक सिन्हा शामिल थे। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बरनाराकला में रामरतन सोनवानी के रिहायशी मकान से 4 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ उज्जवल कुमार सूत्रधर, आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक भोजराज बंजारे, खेमचंद मंडावी, अश्वनी शुक्ला, रोहित टेम्बुलकर शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47