ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महायज्ञ का शुभारंभ जल यात्रा से किया गया।

मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महायज्ञ का शुभारंभ जल यात्रा से किया गया।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

पलामू – हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान स्थित मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ जल यात्रा से किया गया। मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला से वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, यजमान चंदन कुमार सिंह व अजीत सिंह कर रहे थे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिला पुरुष ने नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के बाद देवरी स्थित सोन नदी घाट तक गए। सोन नदी घाट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई। जलभरी के बाद पुनः यज्ञशाला पहुंचे। कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ की शुरुआत हो गई है। मां तारा शक्ति मंदिर महायज्ञ कमेटी के संरक्षक, भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मिथलेश पाठक, संयोजक सूर्या सिंह,
अध्यक्ष प्रकाश लाल अग्रवाल, सचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं रतन लाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह (मास्टर साहब), रणजीत पासवान, संजय सिंह, रामराज मेहता, विमलेश सिंह, सह सचिव अजय गुप्ता, मनु , उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!