Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 – राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

– जिला पंचायत राजनांदगांव के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र के 8 निर्वाचन क्षेत्र महिला वर्ग के लिए आरक्षित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव! त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर के ऑडिटोरियम हॉल में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार एवं अनारक्षित सहित प्रवर्गवार महिला आरक्षण की कार्रवाई की गई। आरक्षण की कार्रवाई पश्चात जिलेवार एवं प्रवर्गवार आरक्षण की स्थिति जारी की गई। जिसके अनुसार राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला पद के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह जिला पंचायत राजनांदगांव के जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग हेतु आरक्षण की कार्रवाई की गई। जिला पंचायत राजनांदगांव के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र के 8 निर्वाचन क्षेत्र महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 एवं अनारक्षित वर्ग में 7 पद आरक्षित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 महिला वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 महिला एवं 1 मुक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 महिला एवं 1 मुक्त तथा अनारक्षित वर्ग में 4 महिला वर्ग एवं 3 मुक्त के लिए आरक्षित है।
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभाठा एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13-कुमर्दा को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभांठा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4- सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला शामिल है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4-सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47