Advertisement

जिले में हुआ आंगनबाड़ी सह पालना केन्द्र का शुभारंभ

जिले में हुआ आंगनबाड़ी सह पालना केन्द्र का शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा/ शासन द्वारा कामकाजी महिलाओं की संख्या जैसे औद्योगिक क्षेत्र, शहरी कामकाजी महिलायें, घरेलु वर्कर कृषि मजदूर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए उनके बच्चों की देखभाल हेतु पालना केन्द्र की स्थापना की गयी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि पालना केन्द्र का संचालन आदर्श रूप में 25 बच्चों के लिए संचालित होगा। संचालित पालना केंद्र में 06 माह से 6 वर्ष तक के बच्चे रखने की सुविधा प्रदान की जा रही है। केंद्र का संचालन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। प्रत्येक पालना केन्द्र निकट के आंगनबाड़ी केंद्र से संबंध रहेगा। ताकि इन बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाएं भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पालना केंद्र के बच्चों को 03 बार आहार दिया जायेगा। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से गरम भोजन व टी.एच.आर. की आपूर्ति की जायेगी। जिसमें बच्चों के माताओं को शामिल करते हुए अतिरिक्त आहार दिये जाने की व्यवस्था किया जायेगा। छोटे बच्चों के लिए आंतरिक खेल सामग्री जैसे डॉल, रॉकर, झूला एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। बच्चों की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के सहयोग की जायेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में महिला एवं बाल विकास अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह के चांपा में 03 (गौशाला क्रमांक 1, गौशाला क्रमांक 2, प्रेमनगर क्रमांक 2), परियोजना अकलतरा के अकलतरा में 01 ( वार्ड क्रमांक 18 लेबर कालोनी) एवं परियोजना नवागढ़ के शिवरीनाराण में 01 (वार्ड क्रमांक 1) आंगनबाड़ी सह पालना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें चांपा के गौशाला क्रमांक 1 में 20 बच्चें, गौशाला क्रमांक 2 में 20 बच्चें, प्रेमनगर क्रमांक 2 में 22 बच्चें, अकलतरा के वार्ड क्रमांक 18 लेबर कालोनी में 15 बच्चें एवं शिवरीनाराण के वार्ड क्रमांक 1 में 25 बच्चें लाभांवित हो रहे है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47