कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह एवं प्रशिक्षु आईपीएस ईशु अग्रवाल उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन होने वाले है, इसके लिए सभी तैयार रहें। उन्होंने संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निर्वाचन होने के कारण अभ्यर्थी इस निर्वाचन में मतदाता के ज्यादा संपर्क में रहते है। इसलिए यह निर्वाचन संवेदनशील होता है। उन्होंने मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में बाउंड्रीवाल नहीं है, वहां बेरिकेटिंग की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार जैसे प्रकरण बहुत आते है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों की कानूनी जानकारी देते हुए उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई व्यक्ति अवैध करोबार करता है, तो उसे उसी स्थिति में रोकना होगा और उस पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। जिससे अन्य अपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को 12 हजार 500 रूपए और मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों को शीघ्र तैयार कर उसे स्वीकृत करना चाहिए। जिससे उनके परिवार को समय में राहत मिल सके। उन्होंने हिट एण्ड रन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिससे प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।
कलेक्टर अग्रवाल ने अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा सड़क दुर्घटना होने वाले स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्थानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने कहा। सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी लें और उसका तकनीकी रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसको प्रोत्साहित करें। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए नियमित कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं होने वाली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 3 विभिन्न ग्रामों में पशु आश्रय स्थल बनाया गया है। पशु आश्रय स्थल में राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमने वाले पशुओं को रखा जा सकता है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग में पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर कमी आयेगी।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने सभी अधिकारियों को जनसामान्य के प्रति व्यवहार अच्छा रखने के निर्देश दिए। अपने कार्य प्रणाली को अच्छा करने कहा। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को मिल कर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकर उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सौहाद्र्र को बिगाडऩे वाले अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उनके उपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को अपने-अपने स्तर पर क्या सुधारात्मक कार्रवाई कर सकते हैं उसे अवश्य करें।
पुलिस अधीक्षक गर्ग ने सभी अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी ट्रैफिक नियमों का उपयोग करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र में चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें जनभागीदारी से मिले हेलमेट का वितरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट नियमित पहनने के लिए जागरूक करने कहा। इसके साथ ही नशे के विरूद्ध जागरूकता, साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजनांदगांव शहर में प्रोजेक्टर त्रिनेत्र चल रहा है। जिससे कई प्रकार की अपराधिक घटनाओं का समाधान करने में सहयोग मिला है। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता लाते हुए सीसीटीवी लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। जिससे अपराधिक घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने अवैध तरीके से नशे के पदार्थों के विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार के प्रकरण बहुत आ रहे है। इसके कारण को समझकर उसका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सामाजिक बहिष्कार के संबंध में कानूनी व्यवस्थाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशीलतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण बड़ी समस्या है। उन्होंने साउंड सिस्टम को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार संचालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।