Advertisement

छत्तीसगढ़ में वन विभाग कर रहा एक करोड़ पौधे का रोपण

छत्तीसगढ़ में वन विभाग कर रहा एक करोड़ पौधे का रोपण
वन मंत्री अकबर ने पौध रोपण कार्य को गति के साथ पूर्ण करने दिए निर्देश

रायपुर/वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य में चालू वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 99 लाख 45 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसका रोपण 13 हजार 905 हेक्टेयर रकबा में होगा। इसमें विभाग द्वारा रोपण का कार्य तेजी से जारी है। वन मंत्री श्री अकबर ने वर्तमान में पौध रोपण के कार्य को प्राथमिकता देते हुए गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें वन विभाग द्वारा आरडीएफ योजना के अंतर्गत 4 हजार 408 हेक्टेयर रकबा में 44 लाख 74 हजार तथा आरडीबीएफ योजना के अंतर्गत 460 हेक्टेयर रकबा में एक लाख 84 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम वन समितियों के माध्यम से 100 हेक्टेयर रकबा में 4 हजार औषधीय पौधों, अतिक्रमण व्यवस्थापन के बदले वृक्षारोपण कार्यक्रम में 30 हेक्टेयर रकबा में 35 हजार, पथ रोपण योजना के तहत 28 हेक्टेयर रकबा में 28 हजार, नदी तट रोपण के अंतर्गत 102 हेक्टेयर रकबा में एक लाख 12 हजार तथा पर्यावरण वानिकी कार्यक्रम के तहत तीन हेक्टेयर रकबा में 3 हजार पौधों का रोपण जारी है। इनमें कैम्पा के तहत 4 हजार 407 हेक्टेयर रकबा में 41 लाख 68 हजार, मनरेगा के अंतर्गत 4 हजार 316 हेक्टेयर रकबा में 6 लाख, हरियर कोष कार्यक्रम के अंतर्गत 47 हेक्टेयर रकबा में 47 हजार और अन्य योजनाओं के अंतर्गत 350 हेक्टेयर रकबा में 2 लाख 92 हजार पौधों का रोपण जारी है।
इनमें वनवृत्त बिलासपुर के अंतर्गत 2 हजार 980 हेक्टेयर रकबा में 22 लाख 84 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी तरह दुर्ग वन वृत्त के अंतर्गत 3 हजार 37 हेक्टेयर रकबा में 3 लाख 26 हजार तथा जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत एक हजार 11 हेक्टेयर रकबा में 9 लाख 26 हजार पौधों का रोपण जारी है। इसके अलावा कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत 535 हेक्टेयर रकबा में 4 लाख 26 हजार, रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत 934 हेक्टेयर रकबा में 7 लाख 93 हजार तथा सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत 5 हजार 408 हेक्टेयर रकबा में 51 लाख 90 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57