Advertisement

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं- कलेक्टर डॉ सिंह

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं- कलेक्टर डॉ सिंह

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

रायपुर / ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिन नोडल अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करें। नगरीय एवं त्रिस्तरीय चुनाव के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पूर्णरूप से पालन करें।
मतदान तिथि के पूर्व ही सारे मतदान केंद्रों में साफ़ सफ़ाई अवश्य करवा लें, इसके अलावा बिजली की व्यवस्था, पंखे चालू हालत में रहे, बिजली के बोर्ड, प्लग बटन चालू हालत में रहें, जिससे वेब कास्टिंग आसानी से हो सके। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदान केन्द्र में दो द्वार हों। वहां अन्य मूलभूत सुविधा मुहैया कराएं।
कलेक्टर ने व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान दलों के रुकने हेतु आधारभूत सुविधाएँ जैसे कि मोमबत्ती, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, माचिस, बाल्टी, मग, हैण्डवाश, पीने के पानी के लिए मटका, मेडिकल किट आदि व्यवस्था सुनिश्चित करवा लें। श्री सिंह ने कहा कि यह ध्यान रखें कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित हो। एक पिंक बूथ बनाया जाएगा जिसे पूरी तरह महिलाएं संचालित करेंगी, इसे तय कर आवश्यक सुविधा मुहैया कराएं। कलेक्टर ने आचार संहिता के दौरान कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों और निर्वाचन संचालन के लिए प्रकाशित पुस्तकों को ध्यान से पढ़े। निर्वाचन कार्यों को सफल संपादन के लिए लगने वाले मानव संशाधन को सुनिश्चित कर लिया जाये ताकि आपातकालीन पर हमारे पर पर्याप्त मानव संशाधन हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एडीएम देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05