Advertisement

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अभियान में केंद्रीय चिकित्सालय के चिकित्सक जुटे

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अभियान में केंद्रीय चिकित्सालय के चिकित्सक जुटे

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – टी बी उन्मूलन अभियान में केंद्रीय चिकित्सालय के बिश्रामपुर के चिकित्सकों का समूह जुटा हुआ

उक्त अभियान में केंद्रीय चिकित्सालय के अप चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निरंजन कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार विश्व में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। भारत में टीबी की समस्या विशेष रूप से गंभीर है, जहां यह बीमारी हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भारत सरकार ने टीबी को खत्म करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया है, जिसे राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) कहा जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2025 तक टीबी को खत्म करना है।

इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय चिकित्सालय एस ई सी एल बिश्रामपुर एवं छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों द्वारा कुंदा भूमिगत खदान के कर्मचारियों एवं पास के गांव के लोगों का टी बी निरीक्षण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम करवाया गया ।

कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए डॉ. निरंजन कुमारा द्वारा शपथ दिलवाया गया साथ ही डॉ. सत्यपाल जोहले,डॉ दीपक कुमार द्वारा टी बी के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी गई । राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा टी बी के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल लिया गया व जांच के लिए भेजा गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05