Advertisement

भाजपा के 1 साल के कार्यकाल से नाखुश कार्यकर्ता के साथ पदाधिकारी हरिकिशून पैकरा ने कांग्रेस प्रवेश किया।

भाजपा के 1 साल के कार्यकाल से नाखुश कार्यकर्ता के साथ पदाधिकारी हरिकिशून पैकरा ने कांग्रेस प्रवेश किया।

बलरामपुर/राजपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता/पदाधिकारी हरिकिशून पैकरा ने आज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया इस अवसर पर उनके साथ दमयंती पैकरा ने आज कांग्रेस प्रवेश करने की घोषणा की।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए हरिकिशून पैकरा ने बताया कि पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने के बावजूद पार्टी ने कभी भी उन्हें अवसर नहीं दिया इसके पश्चात उन्होंने अपने परिवार के साथ कांग्रेस में प्रवेश का निर्णय अपने राजनीतिक जीवन में बढ़ते हुए नैराश्य को देखते हुए प्रवेश का निर्णय लिया है। हरिकिशून पैकरा ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर थे। दमयंती पैकरा इससे पूर्व कोरोना काल में अपनी सेवाएं क्षेत्र के लोगों को दे चुकी हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आज इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी ने क्षेत्र क्रमांक 13 कोदौरा के जिला पंचायत पद प्रत्याशी लालसाय मिंज, तथा क्षेत्र क्रमांक 14 चौरा में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी दमयंती पैकरा का नाम अधिकृत किया है और सभी कांग्रेस कार्यकर्ता-पदाधिकारी साथियों से अपील की गई है कि संबंधित क्षेत्र के कार्यकर्ता व सभी पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशियों को जीताने के लिए जुट जाएं।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी सभी कार्यकर्ता साथियों से अपील की है के जिला पंचायत के सदस्य पद हेतु अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष मे एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, पुरनचन्द्र जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी सोनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47