Advertisement

फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश

फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश

रायपुर/ बीएसएनएल द्वारा जारी की गयी निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरूद्ध चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सिविल लाईन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जाँच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चिप्स ने पत्राचार के माध्यम से मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड से यह जानने का हर संभव प्रयास किया कि यह अनुभव प्रमाण पत्र उन्हें (मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड) कैसे और किसकी मदद से प्राप्त हुई परन्तु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अब तक अपेक्षित जानकारी नहीं दी है।

उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की पूर्णतः निष्पक्ष और व्यापक जाँच हेतु सीईओ चिप्स ने 2 फरवरी 2025 मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध सिविल लाइन्स थाने में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित किया है।

गौरतलब है कि बीएसएनएल द्वारा जारी की गयी निविदा में भाग लेने हेतु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने चिप्स के भारतनेट फेज-2 परियोजना के अनुभव प्रमाण पत्र निविदा दस्तावेज़ में इस्तेमाल किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47