Advertisement

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 34 वां स्थापना दिवस वर्ष धूमधाम से मनाया गया

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 34 वां स्थापना दिवस वर्ष धूमधाम से मनाया गया

भक्तों की लगी भीड़ हजारों भक्तों ने भंडारे में की शिरकत
भजन कीर्तन मंडलीयो ने रामधुन में लीन

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर – लघु भारत विश्रामपुर का धार्मिक एवं आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया ।विश्रामपुर के बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 34 वां स्थापना दिवस पर हनुमान भक्तों ने मंदिर एवं मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाकर कई विविध धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रखा जिसमें क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।भजन मंडली 24 घंटे भजन कीर्तन एवं रामचरित्र मानस गान किया तो वही हनुमान भक्तों ने भव्य भंडारा का आयोजन किया।

भजन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुति पर रात भर झूमते रहे भक्ति
रामचरित्र मानस गान मंडली के कृष्ण चंद्र मिश्रा ,सुरेश सिंह चंदेल ,सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र राजवाड़े, शैलेश चौबे ,ओम प्रकाश उपाध्याय, परितोष कुमार, पूर्णवासी ,जी एस तिवारी आदि भक्तों ने विभिन्न वाद्य यंत्र पर अखंड रामायण की प्रस्तुति दी। भजन मंडली के सदस्यों ने 24 घंटे अखंड कीर्तन के साथ-साथ रामचरितमानस एवं अन्य भजन की प्रस्तुति दी। जिसमें दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के भक्त झूमते रहे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भक्तों हनुमान जी का दर्शन किया
दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पंडित बालकिशन गर्ग , मंदिर के मुख्य पुजारी भोला महाराज सहित विजय महाराज ,सोनू महाराज, इंद्र कुमार महाराज, पुनीत, सक्षम, आदित्य आदि ब्राह्मणों ने वैदिक मित्रों के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान कराया। मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी ।भक्त जनों ने इन ब्राह्मणों से अपना अपना धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया

महिलाओं और पुरुषों ने भंडारा का कमान संभाला 5000 से अधिक भक्तों ने भंडारा में हुए सम्मिलित

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आज दिन भर भंडारा चलता रहा। एक तरफ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान तो दूसरे तरफ कीर्तन मंडलियों द्वारा रामायण एवं भजन कीर्तन तो तीसरी तरफ भव्य भंडारा निरंतर चलता रहा। भंडारा का संचालन एवं भोज परोसन कार्य महिला हनुमान भक्तों में से श्रीमती कांता गोयल,अनीता गोयल,मीना सिंघल,कौशल्या गोयल,रेनू सिंघल,सुशील ऋषभ गोयल ने अपने हाथों में लिया और भक्तों को भोज परोसन कार्य करती रही ।आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सुभाष गोयल, सुशील जैन ,विजय गोयल ,मोहन गोयल, दिनेश गोयल, कृष्ण कुमार बल्लू गोयल, रविंद्र सिंह उर्फ नुनु सिंह, अंशुल गोयल, शिव गोयल, विवेक जायसवाल , रूप नारायण, अशोक अग्रहरि, दर के के ताम्रकार ,संतोष पाठक, संतोष जायसवाल, शैलेश सिंहआदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47