Advertisement

कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.02 करोड़ टीके लगाए गए

45 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत और 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका

रायपुर, 6 जुलाई 2021कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (5 जुलाई तक) एक करोड़ दो लाख 33 हजार 555 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 84 लाख 82 हजार 600 लोगों को इसका पहला टीका और 17 लाख 50 हजार 955 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख आठ हजार 903 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 15 हजार 985 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 48 लाख सात हजार 682 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 30 लाख 50 हजार 030 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 40 हजार 374 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 13 हजार 676 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 12 लाख 16 हजार 570 तथा 48 से 44 आयु वर्ग के 80 हजार 335 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 71 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 73 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 21 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57