Advertisement

अध्यक्ष , पार्षद पद के अभ्यर्थी व मीडिया प्रतिनिधियों को ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी

अध्यक्ष , पार्षद पद के अभ्यर्थी व मीडिया प्रतिनिधियों को ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //सूरजपुर-राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में नगर पालिका परिषद सूरजपुर में अध्यक्ष व पार्षद पद के अभ्यर्थी व सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए ईव्हीएम कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें अभ्यर्थी व मीडिया कर्मियों द्वारा मशीन का हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस (व्यावहारिक अनुभव) लिया गया। इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम मशीन के संचालन और मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ईवीएम मशीन का डेमोंस्ट्रेशन करके यह दिखाया गया, कि किस तरह से मतदान की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि जिले के सभी नगरीय निकायों में 11 फरवरी को ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदाताओं द्वारा अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों के लिए एक ही मशीन से मतदान किया जाएगा।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्री पी सी सोनी ने ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशीन में अध्यक्ष पद हेतु शुरू में सफेद कागज पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का नाम रहेगा, जिसमें मतदाता को अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन उसके सामने के बटन को दबाकर करना है। इसके बाद एक छोटी बीप की आवाज सुनाई देगी। इसी प्रकार पार्षद पद हेतु मशीन में अध्यक्ष पद के नीचे पार्षद पद हेतु गुलाबी रंग के कागज पर पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिसमें मतदाता को अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने वाला बटन दबाकर पार्षद पद के लिए मतदान करना है। दोनों वोट के दर्ज होने पर एक लंबी बीप की आवाज सुनाई देगी और अगले मतदाता के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं पार्षद दोनों को वोट डालने पर ही मतदान प्रक्रिया पूरी होगी। इसके अलावा बताया कि इसमें नोटा का विकल्प भी रखा गया है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05