Advertisement

महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने रोड शो कर जनता से समर्थन मांगी

महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने रोड शो कर जनता से समर्थन मांगी

रायपुर/कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने बालाजी चौक, गुढ़ियारी, कबीर चौक, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, टिकरापारा और देवेंद्र नगर सहित कई वार्डो में जनसंपर्क किया। प्रचार यात्रा के दौरान उन्होंने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और रायपुर को एक विकसित और सुव्यवस्थित शहर बनाने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान दीप्ति दुबे को महिलाओं और युवाओं ने मिलकर अपनी समस्याओ से अवगत कराये। दीप्ती दुबे उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें रही महापौर बनने पर समाधान करने का आश्वासन दे रही हैं।कुछ जगह नागरिकों ने उन्हें अपनी समस्याओं और मांग पत्र सौंपे, जिन पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। बीएसयू कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि जब प्रमोद दुबे महापौर थे, तब उन्हें वहां बसाया गया था, लेकिन अब कॉलोनी में रंग-रोगन और सीपेज जैसी समस्याएं आ रही हैं। इस पर दीप्ति दुबे ने आश्वासन दिया कि यदि वे महापौर बनती हैं, तो इन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दिनभर चले प्रचार अभियान के दौरान दीप्ति दुबे ने शहर के कई प्रमुख इलाकों का दौरा किया। में उन्होंने जनता से मुलाकात की और कांग्रेस के विकास एजेंडे को साझा किया। प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं को जनता के सामने रखा और नगर निगम के विकास के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य रायपुर को एक स्वच्छ, सुगम और समृद्ध शहर बनाना है।

प्रचार अभियान के समापन पर दीप्ति दुबे ने जनता का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि रायपुर की जनता उनके विजन पर भरोसा जताते हुए आगामी महापौर चुनाव में कांग्रेस को मजबूत समर्थन देगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47