ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

दोनों हाथों से लोग भर रहे विकास की झोली, कोरवाडीह में चला भिक्षाटन यात्रा

दोनों हाथों से लोग भर रहे विकास की झोली, कोरवाडीह में चला भिक्षाटन यात्रा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भिक्षाटन यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने दोनों हाथों से सहयोग किया। संस्था के सचिव विकास माली ने 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए लोगों से दिल खोलकर योगदान देने की अपील की।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भिक्षाटन यात्रा के दौरान सदर प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत के मुखिया मोहम्मद शरीफ अंसारी और मोहलिया पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राम सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने आर्थिक सहयोग दिया। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर ऐसे आयोजन होते रहें, तो बेटियां कभी बोझ नहीं बनेंगी।

सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में निकली इस यात्रा में सभी ने सामूहिक विवाह में सहयोग करने का संकल्प लिया। समाज के हर वर्ग से अपील की गई कि वे इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें, ताकि गरीब बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न हो सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!