Advertisement

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अधिकारी सजग होकर संपन्न करवाएं मतदान कार्य- कलेक्टर हरिस एस

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अधिकारी सजग होकर संपन्न करवाएं मतदान कार्य- कलेक्टर हरिस एस

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर/ कलेक्टर हरिस एस ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र और पंचायत स्तर के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसडीएम, पुलिस के अधिकारी, कार्यपालिक दंडाधिकारी और सेक्टर अधिकारी सजग होकर मतदान कार्य सम्पन्न करवाएंगे। इसके अलावा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन को सुनिश्चित करवाएं, साथ ही चुनाव प्रचार में उपयोग की जा रही लाउडस्पीकर का निर्धारित डेसीबल लेबल से अधिक होने पर संबंधितों को समझाईश दें और आवश्यकता के अनुरूप कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर आफिसर अपने दायित्व के प्रति सजग रहें और त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन में पूरा प्रयास किया जाए कि मतगणना उसी मतदान केंद्र में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता और नगरीय निकाय में ईवीएम मशीन डेमो को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में वोटर इनफार्मेशन स्लीप बांटने, नगरीय निकाय निर्वाचन में महिला मतदान कर्मी का उपयोग करने, मतदान और मतगणना स्थल की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने पर चर्चा किए। मतपत्र का प्रूफ रीडिंग कार्य को चरणवार करने पर जोर दिया गया और रूट चार्ट के आधार पर वाहन की व्यवस्था हेतु मतदान में उपयोग करने पर चर्चा किया गया । इसके साथ ही विभागीय बजट की स्थिति व आवश्यकता के संबंध में चर्चा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47