Advertisement

कांग्रेस का जन घोषणा पत्र शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला

कांग्रेस का जन घोषणा पत्र शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला

कांग्रेस का घोषणा पत्र मौलिक भाजपा का कल्पनाओं पर आधारित

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 34 वादे, भाजपा के घोषणा पत्र में मात्र 20 वादे

रायपुर/ कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रदेश की शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता को कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मौलिक है तथा जनता की समस्या को दूर करने वाला है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 34 बिंदुओं में जनता से वादा किया है। भाजपा का घोषणा पत्र मात्र 20 बिंदुओं का और कल्पनाओं पर आधारित है। कांग्रेस जो कहती है वह पूरा करती है। भाजपा ने जनता को ठगने अटल विश्वास पत्र लाया है। मोदी की गारंटी पूरी नहीं कर पाये, इसलिये भाजपा के नये वादों पर जनता भरोसा नहीं करेगी। जनता को कांग्रेस के द्वारा किये गये वादों पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शहरी क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक का पूरा ध्यान रखा है। महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, पत्रकारों सभी के लिये कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ न कुछ हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसीलिए प्रदेश के सभी निकायों के मतदाता चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। मोदी की गारंटी के 20 में से 19 वादे पूरे नहीं हुये है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47