Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

रायगढ़/ चुनावी गर्मी के बीच रायगढ़ में एक चाय की दुकान पर माहौल चाय की भाप से और भी गर्म हो गया, जब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाय बनाई। यह कोई आम चाय नहीं थी, बल्कि अदरक वाली कड़क चाय, जिसे पीकर लोग बोले- वाह! सीएम साहब, आपकी चाय में भी दम है!

दरअसल, मुख्यमंत्री साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में रायगढ़ पहुंचे थे। पूरे जोश के साथ पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वे सीधे जीवर्धन चौहान की मिनीमाता चौक स्थित चाय दुकान पहुंचे। वहां न केवल चाय बनाई, बल्कि खुद लोगों को प्याली थमाते हुए बोले-
चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है!

बनाई खुद चाय, लोगों से कहा – मेहनत का सम्मान ही भाजपा की पहचान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चाय की दुकान पर जब मुख्यमंत्री खुद स्टोव जलाकर अदरक, इलायची और चाय पत्ती डालने लगे, तो वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी ने कैमरा ऑन किया, तो कोई वीडियो बनाने में जुट गया। चाय बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को खुद चाय सर्व की।

उन्होंने कहा, एक साधारण कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान भाजपा में ही संभव है। जिस तरह चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, उसी तरह जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे।

चाय से बनी चुनावी चर्चा, लोगों ने कहा – यह चाय तो कमाल की है!

चाय पीने के बाद लोगों ने कहा कि सीएम की बनाई अदरक वाली चाय वाकई कड़क थी। चुनाव प्रचार के बीच यह चाय सिर्फ एक प्याला नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जोश और ऊर्जा का नया स्वाद थी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47