Advertisement

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को कांग्रेस भवन में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया बैठक में पार्टी के सांगठनिक स्थिति पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रुप से संगठन का विस्तार करने से लेकर अनुशासन पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि सर्वप्रथम जिला के सभी सम्मानित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई और धन्यवाद देते हैं कि अपने प्रखंडों में जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया आगे जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि संगठन का विस्तार ग्रास रुट पर करने की जरुरत हैं। इसमें जिला स्तर से लेकर बूथ लेबल तक के कार्यकर्ता को अहम भूमिका निभाने की जरुरत है। पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता में अनुशासन का होना निहायत जरुरी है।कई जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने कार्यों के प्रति जवाब दे ही ले उनके पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित कर पदमुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रखंड अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष सप्ताह में एक दिन मंगलवार को संबंधित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कैंप कर आमजनों की समस्याओं की समाधान कराने का कार्य करेंगे। कांग्रेस समर्थित राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को दिलाने का कार्य करें। इसके साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति आवाज बुलंद करें। अगर बीडीओ व सीओ उनकी बाताें को नहीं सुनते हैं तो प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने का कार्य करें ताकि आम जनमानस में पार्टी की छवि जनहित के लिए संघर्ष करने वाले दल के रुप में बन सकें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श की गई

मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यानंद दुबे विनोद तिवारी शमीम अहमद रायन ईश्वरी प्रसाद सिंह तलकेश्वर पासवान दीपक कुमार लाल अरविंद पासवान संकर पांडे नाफिज खान सन्नू खान मिट्ठू खान मिथिलेश सिंह जितेंद्र कमलापुरी सत्येंद्र सिंह विद्या सिंह चेरो अशोक तिवारी विश्राम दुबे रामचंद्र दीक्षित अशोक सिंह नवल किशोर पाठक सिद्धनाथ गुप्ता सुरेंद्र तिवारी सुरेश पाठक सच्चिदानंद मिश्रा छोटू पाठक देवांग शुक्ला अमिताभ शर्मा रामप्रवेश यादव रविंद्र कुमार पासवान सुनील दुबे गांधी तिवारी एमडी फैयाज सच्चिदानंद शुक्ला गोपाल प्रसाद सिंह परवेज आलम सुनील पासवान रंजीत पासवान भीम शुक्ला ललित सिंह शेर खान उमेश पासवान सज्जाद अली रविंद्र कुमार खुर्शीद आलम विष्णु देव यादव सुरेंद्र शुक्ला प्रमोद यादव अयूब अंसारी मीर खुर्शीद आलम रिंकू सिंह चिंतामणि तिवारी अभिषेक चौधरी मुकेश सिंहा रामानंद पांडे उमेश प्रसाद इत्यादि लोगों उपस्थित हैं

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47