Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में किया धुंआधार चुनाव प्रचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में किया धुंआधार चुनाव प्रचार

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे एवं वार्ड प्रत्याशियों को जिताये, ये जनता की सेवा करेंगे – दीपक बैज

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर के 13 वार्डों में धुंआधार प्रचार कर कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते है। विभिन्न वार्डो में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह चुनाव भाजपा की बेलगाम सरकार पर नकेल कसने का अवसर है। छत्तीसगढ़ में एक साल से भाजपा की सरकार है। एक साल में छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। रायपुर शहर को अपराध का गढ़ बना दिया। रोज चाकूबाजी, लूट, हत्या, चोरी, डकैती, माता-बहनें सुरक्षित नहीं। लगातार चैन स्नेचिंग, तेलीबांधा जैसे बीच चौक में हत्याएं हुई। वीआईपी रोड पर हत्याएं हुई। जेल के सामने दिन दहाड़े गोली चलता है। इस सरकार में रायपुर राजधानी से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है। इस सरकार में अपराधियों का बोलबाला चल रहा है। इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम का चीज नहीं है। सरकार कौन चला रहा है? सरकार कहां से चल रही है? दिल्ली से चल रही है या नागपुर से चल रही है। इस सरकार में कितने मुख्यमंत्री है? हमारी सरकार में एक मुख्यमंत्री थे। इस सरकार में 4-4 मुख्यमंत्री है, कौन मुख्यमंत्री है पता ही नहीं है? शहर के विकास के लिये इन्होंने एक साल में 1 भी पैसा नहीं दिया। बल्कि यहां के पैसा को रोकने का काम किया। लेकिन कामरान अंसारी जैसे हमारी पार्षद रहे वार्ड के विकास के लिये कभी पीछे नहीं हटा और वार्ड का विकास किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनता को कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार, महापौर प्रत्याशी के लिये वोट देने का आग्रह करता हूं। हमें भरोसा है और जनता का भरपूर आर्शीवाद कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। मोदी गारंटी पूरा हुआ नहीं मोदी गारंटी पूरी तरह फेल हो चुका है। मोदी गारंटी के नाम पर वोट तो मिलेगा नही। कांग्रेस का घोषणा पत्र सरल, सुलभ और लोगों के हित के लिये है। 11 फरवरी को कांग्रेस के लिये मतदान करना है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीताना है ताकि ईमानदारी से यहां का विकास कर सके। कांग्रेस के पार्षद और महापौर बनेंगे तो शहर और छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे। कांग्रेस की सरकार थी तब रायपुर में बहुत काम हुये लेकिन भाजपा की सरकार में एक पैसे का काम नही हुआ है। भाजपा की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास एक भी लोगो को नही दे पाये है। प्रधानमंत्री आवास के लिये भाजपा सरकार ने कई सारे नियम बना दिये है लेकिन निगम में कांग्रेस सरकार आते ही सरलीकरण किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निगम का चुनाव मतलब शहर का चुनाव है। शहर का चुनाव मतलब सीधा 24 घंटा आपका काम करेंगे। कहां पानी बंद हो गया, कहां नल बंद हो गया, नाली बंद हो गया, नाली सफाई करना है, छोटा सीसी रोड बनाना है। ये छोटी-छोटी कामों के लिये आपके बीच में पार्षद 24 घंटा रहकर आपके साथ काम करेंगे। बड़ा काम है तो महापौर आपके लिये मदद करेंगे। इसलिये 24 घंटा आपके बीच में रहकर काम करने वाला पार्षद हमको बनाना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर नगर निगम के पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड, महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, वामन राव लाखे वार्ड, शहीद राजीव पांडेय वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड का दौरा किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47