Advertisement

अस्पताल के कैदी वार्ड के बाहर है पानी पीने की सुविधा जिसका फायदा उठाकर कैदी हुआ फरार

अस्पताल के कैदी वार्ड के बाहर है पानी पीने की सुविधा जिसका फायदा उठाकर कैदी हुआ फरार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मेदिनीनगर।मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड से एक कैदी ऋषिकेश कुमार दुबे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।बताया जाता है कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में गेट ग्रिल के बाहर यहां पर इलाजरत कैदियों के लिए हाथ मुंह धोने और पीने की पानी की व्यवस्था है।जिसके वजह से प्रतिदिन कैदी गेट ग्रिल के बाहर निकल कर ही अपना हाथ मुंह धोते हैं और बाहर से ही पानी भी पीते हैं।शुक्रवार की सुबह कैदी ऋषिकेश कुमार दुबे गेट ग्रिल से बाहर हाथ मुंह धोने निकला था।इसी बीच मौका का फायदा उठाते हुए पुलिस को धक्का देकर वह कैदी वार्ड से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश कुमार दुबे हत्या के आरोप में वर्ष 2023 से जेल में बंद था। 30 जनवरी को जेल से उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में लाया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था।इसी बीच पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार की सुबह वह फरार हो गया। उसके फरार हो जाने के बाद से पुलिस अपराधी ऋषिकेश कुमार दुबे की तलाश में जुट गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47