
नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायपाली में जागरूकता अभियान, “जागव बोटर” कार्यक्रम जारी
नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायपाली में जागरूकता अभियान, “जागव बोटर” कार्यक्रम जारी
महासमुंद/ आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरायपाली में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों सहित स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) मशीन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
“जागव बोटर” कार्यक्रम के तहत नागरिकों को मतदान का महत्व समझाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना और मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सही उपयोग की जानकारी देना है। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई।इस अभियान के जरिए नागरिकों को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि लोकतंत्र की नींव और अधिक मजबूत हो सके।












