Advertisement

विशुनपुरा प्रखंड में निकला 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए भिक्षाटन यात्रा

विशुनपुरा प्रखंड में निकला 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए भिक्षाटन यात्रा

बिशनपुरा // प्रखंड के अमर पंचायत में 251 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए भिक्षाटन यात्रा निकाली गई। इस अभियान में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यथासंभव सहयोग दिया। लोगों चावल, आलू अन्य सामान सहित आर्थिक सहयोग कर संस्था के सचिव विकास माली की झोली को भरने का काम किया।

भिक्षाटन यात्रा के दौरान वार्ड सदस्य रंजीत पासवान, अमित पासवान, संवेदक जोगिंदर पासवान, विकास तिवारी, विभूति पांडे, लव प्रताप देव, पिंटू चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। टोली ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की, जिसे समाज के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अभियान को व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विजय चौरसिया, मानिक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मिट्ठू चौरसिया, अमन भंडारी और साइन भंडारी समेत कई प्रतिष्ठित व्यापारियों ने समर्थन दिया। सभी ने इस नेक पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

251 कन्याओं के सामूहिक विवाह का यह आयोजन समाज में सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत कर रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह पहल न केवल बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास है, बल्कि समाज को एकजुट करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47