Advertisement

बावन परियों का आनंद उठाते तीन सपड़ाए

बावन परियों का आनंद उठाते तीन सपड़ाए
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम ने की कार्यवाही

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को मिली जुआ की सूचना, विशेष टीम ने किया रेड मौके पर 52 परियों का आनंद उठाते हुए तीन आरोपी धर दबोचे गए।

जानकारी के अनुसार मूखवीर ने सूरजपुर के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता को सूचना दी कि केशवनागर नगर स्थित जुआ फंड पर जुआ का खेल चल रहा हैं पुलिस अधीक्षक ने सूचना पाकर तत्काल धर दबोचने का निर्देश दिया जिस पर पुलिस की विशेष टीम ने दबिश देकर जुआ खेलते 3 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा, फड़ से 12020/- रूपये जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। सोमवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता को मुखबिर ने बताया कि केशवनगर में एक घर के बाहर बरामदा में बिजली बल्ब के प्रकाश में कुछ लोग रूपये-पैसा का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम तैयार कर भेजा । सोमवार की रात्रि में निरीक्षक बसंत खलखो के नेतृत्व में पुलिस टीम केशवनगर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ रेड़ की कार्यवाही किया। इसमें आरोपी संतलाल जायसवाल उम्र 58 वर्ष निवासी केशवनगर, मलेश्वर पाण्डेय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सलका, थाना सूरजपुर, हेमन्त कुमार उम्र 52 वर्ष निवासी विश्रामपुर को जुआ खेलते पकड़ा गया।
आरोपियों के पास व जुआ फड़ से 12020/- रूपये नगदी, 52 पत्ती लाश, 3 नग मोबाईल और 3 नग मोटर सायकल कुल कीमती 164000/- रूपये का जप्त किया। जुआरियों के विरूद्व अपराध क्रमांक 114/21 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अवैध कार्यो की सूचना पर तत्काल होगी कार्यवाही-पुलिस अधीक्षक।
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता ने लोगों से अपील किया है कि अवैध जुआ, शराब, नशे के धंधे में लिप्त लोगों की सूचना दें ताकि उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा है कि अवैध कार्य बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सूचना मिलने पर इन सामाजिक बुराईयों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47