Advertisement

नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बाद कांग्रेस ने जताया मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, मतदान कर्मियों का आभार

नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बाद कांग्रेस ने जताया मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, मतदान कर्मियों का आभार

मतदान कांग्रेस के पक्ष में हुआ अधिकांश निकाय कांग्रेस जीतेगी – दीपक बैज

ईवीएम बंद होने, बिगड़ने के बावजूद लोग घंटों मतदान केंद्रों पर डटे रहे अपने अधिकार का प्रयोग किया

रायपुर/ नगरीय निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं अपने कार्यकर्ताओं और मतदान कर्मियों, चुनाव से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भर से जो खबरें आ रही है उससे साफ हो गया कि प्रदेश के सभी निकायों में मतदान कांग्रेस के पक्ष में हुआ है और राज्य के अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीत कर आ रहे है। मतदान क्रेंद्र के बाहर कांग्रेस के पंडालों मे लगी मतदाताओं की भीड़ इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आयेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर ईवीएम के बंद होने, बिगड़ने की शिकायतें आई, दुर्भाग्यजनक था लोगों को अपने मतदान का प्रयोग करने घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ स्थानों पर सत्तारूढ़ दल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सत्ता बल का प्रयोग कर मतदान में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। उसके बावजूद मतदाताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धैर्य का परिचय दिया तथा लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मतदान संपन्न करवा कर दिखाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की साय सरकार के खिलाफ मतदाताओं का आक्रोश मतदान केंद्रों पर साफ दिख रहा था, जनता भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यों से निराश है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। जमीनों की गाइडलाइन के रेट 30 प्रतिशत बढ़ाने और छोटे प्लाटो की रजिस्ट्री बैन करने के निर्णय से सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47