Advertisement

प्रदेश चुनाव के कारण हाई अलर्ट था, फिर भी डकैती हो गयी यह क्या हो रहा सरकार?

प्रदेश चुनाव के कारण हाई अलर्ट था, फिर भी डकैती हो गयी यह क्या हो रहा सरकार?

लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार की घटनाओं से राजधानी में भय का वातावरण

कौन नशेड़ी कब किस शरीफ शहरी को चाकू मार दे कहा नहीं जा सकता?

रायपुर/राजधानी रायपुर के सभ्रांत इलाके अनुपम नगर में हुई लूट की घटना पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में फिर दिन दहाड़े डकैती हो गयी, यह क्या हो रहा है सरकार? पूरे प्रदेश में मतदान हो रहा था, कानून व्यवस्था इस दिन हाई अलर्ट पर रहती है। इस माहौल में भी यदि लुटेरे राजधानी के बीचों बीच दिन दहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दे रहे है वह भी पुलिस की वर्दी में इसका मतलब साफ है कि अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का खौफ बचा ही नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रायपुर शहर में एक साल में 200 से अधिक हत्याएं हुई है। राजधानी रायपुर से चला हत्याओं का, गोलीबारी का खौफनाक मंजर पूरे प्रदेश में फैल चुका है। आम आदमी अपने आपको भयभीत महसूस कर रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। सरकार की लापरवाही और पुलिस की नाकामी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांच घटना हुई है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। कौन नशेड़ी कब किस शरीफ शहरी को चाकू मार दे कहा नहीं जा सकता? अब तो राजधानी में घर से बाहर निकलने में आम आदमी डरने लगा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी जैसी अपराध की घटनाये बर्दाश्त के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 24×7 अपराध हो रहे हैं। राजधानी सहित बस्तर, सरगुजा, जशपुर, प्रदेश का कोई इलाका सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में आम जनता में इतना डर का माहौल है कि लोग सूर्यास्त होने के पहले सुरक्षित घर पहुंचने की विनती भगवान से करते थे। अब तो लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं। सुबह दोपहर शाम रात बाजार में स्कूल में ऑफिस में सड़क में कहीं भी आम जनता के ऊपर हमला कर रहे हैं। शराब खोरी नशा खोरी बे इंतेहा बढ़ गई है और सरकार हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है। प्रदेश में जिस प्रकार से आपराधिक घटनाएं हो रही है ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश को पछाड़ देगी। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में आपराधिक घटनाएं डबल गति से बढ़ी हुई है। सरकार में बैठे हुए जिम्मेदार लोग अपराधों पर नियंत्रण की बात करने के बजाय बहानेबाजी और राजनैतिक बयान देकर घटना को नकारने में लगे रहते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47