“कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी जैसे वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

“कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी जैसे वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

“कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी जैसे वीर सपूतों की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। झारखंड को अपने अमर शहीद पर गर्व है, और राज्य सरकार उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने* झारखंड के वीर सपूत, भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की शहादत से पूरा राज्य शोकाकुल है। आज एयरपोर्ट पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी हजारीबाग के निवासी थे और उनका परिवार होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। वे बचपन से ही देश सेवा के प्रति समर्पित थे और अपने अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा के बल पर भारतीय सेना में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया। कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की 5 अप्रैल को शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही वे देश के लिए शहीद हो गए। उनकी वीरगाथा झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।