ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जेल के कैदी को भगाने में किसने की मदद? बड़ी कार्रवाई की तैयारी, एसपी ने वार्ड का किया निरीक्षण

जेल के कैदी को भगाने में किसने की मदद? बड़ी कार्रवाई की तैयारी, एसपी ने वार्ड का किया निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पलामू: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से ऋषिकेश दुबे नाम का कैदी सात फरवरी को फरार हो गया था. पलामू सेंट्रल जेल के विचारधीन कैदी के एमएमसीएच से फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई होगी. कैदी फरार होने के मामले में एसपी रीष्मा रमेशन ने गुरुवार को कैदी वार्ड का निरीक्षण किया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस निरीक्षण में कई बिंदुओं पर जांच की गई है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि वार्ड का निरीक्षण किया गया है, कैदी के भगाने में कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आई है. मामले में कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जेल प्रबंधन कैदी वार्ड को शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा है. मामले में समीक्षा किया जा रही है.
दरअसल ऋषिकेश दुबे पलामू के पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला है. दिसंबर 2023 से वह हत्या के आरोप में पलामू सेंट्रल जेल में बंद है. कैदी भागने के मामले में सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने एक जांच रिपोर्ट भी तैयार की है. इस जांच रिपोर्ट में कैदी वार्ड में तैनात जवान की लापरवाही भी पकड़ी गई है. कैदी वार्ड में तैनात तीनों जवानों को निलंबित करने की अनुशंसा भी की गई है.

घटना के दिन ऋषिकेश दुबे का मोबाइल से बातचीत करते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, बातचीत के बाद सीसीटीवी फुटेज में यह नजर आ रहा है कैदी वार्ड के बाहर बाइक सवार दो युवक उसे लेने आए थे. ऋषिकेश टुडे कैदी वार्ड में हाथ मुंह धोने के बहाने बाहर निकाला था और फरार हो गया.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!