Advertisement

गरियाबंद : दिव्यांग प्रमोद कुमार को मिला 50 हजार रूपये का चेक

गरियाबंद 06 जुलाई 2021

 

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अर्न्तगत जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम सढ़ौली के प्रमोद कुमार साहू को 50 हजार रूपये का चेक मिला। प्रमोद कुमार साहू 85 प्रतिशत् दिव्यांग है। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अर्न्तगत विवाह के उपरांत इनके आवेदन का शीघ्र निराकरण कर पात्रता अनुसार उन्हें 50 हजार रूपये की राशि कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा आज चेक प्रदान किया गया। इस अवसर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नरेन्द्र देवांगन, जनपद सदस्य श्री सफीक खान उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उक्त योजना से लाभांवित होने के पश्चात् हितग्राही द्वारा जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रमोद ने कहा कि यह राशि उनके जीवन के लिये बहुत बड़ा सहयोग है, यह राशि हमारे नवविवाहित जीवन के शुरूआत के लिए बहुत बड़ी आर्थिक मदद है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57