Advertisement

नगरीय निकायों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे, राष्ट्रीय नेताओं ने सीएम साय एवं संगठन को दी बधाई

नगरीय निकायों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे, राष्ट्रीय नेताओं ने सीएम साय एवं संगठन को दी बधाई

भाजपा को मिली प्रचंड जीत जन-जन तक विकास कार्यों की पहुँच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर – गृह मंत्री श्री अमित शाह

यह ऐतिहासिक विजय डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक – राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा

भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोशल मीडिया में लगा बधाईयों का तांता

रायपुर| नगरीय निकाय चुनाव – 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर केंद्रीय नेतृत्व बहुत खुश नजर आया। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा सहित रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश भाजपा संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास होना बताया। सीएम साय ने भी बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार जताया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ नगर निकाय के चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जन-जन तक विकास कार्यों की पहुँच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर है। इस विजय के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है। इस जबरदस्त जीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव समेत पूरी टीम को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास की प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश ने X पर लिखा कि – यह ऐतिहासिक जीत मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय जी के सुशासन पर जनता की मोहर है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास पुनः साबित हुआ!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े ने X पर लिखा कि – नगर-नगर भाजपा शहर-शहर भाजपा, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 की 10 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण देश के हर चुनाव में सामने आ रहा है। इस विजय पर भाजपा छत्तीसगढ़ के समस्त प्रत्याशियों एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी सह बिहार सरकार में मंत्री श्री नितिन नबीन ने X पर लिखा कि – पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में नगर निगम की सभी 10 सीटों पर मिली ऐतिहासिक विजय उन संकल्पों की जीत है, जो जनसेवा और सुशासन के लिए लिए गए थे। यह जीत माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, समर्पित कार्यकर्ताओं और हर उस नागरिक की है, जिसने विश्वास और समर्थन के साथ इस विजय को संभव बनाया।आप सभी को हृदय से बधाई और अभिनंदन! यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की मोहर है—अब हमें और भी अधिक सेवा और समर्पण के साथ आगे बढ़ना है!

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद श्री संबित पात्रा ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचंड विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

गौरतलब है कि कल आए नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में भाजपा ने दस में दस नगर निगम, 49 में 35 नगर पालिका और 114 में 81 नगर पंचायतों में ऐतिहासिक विजय हासिल की है। नगर निगम में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। इस प्रचंड विजय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों का आभार जताया एवं अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47