Advertisement

राजहरा नॉर्थ कोयला खदान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

राजहरा नॉर्थ कोयला खदान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

पलामू// झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर ने आज पलामू जिले के पण्डवा गांव में स्थित राजहरा नॉर्थ (सेंट्रल और ईस्टर्न) कोयला खदान के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राजहरा नॉर्थ कोयला खदान की नीलामी 2021 में किया गया था। यह परियोजना फेयरमाइन कार्बन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की गई है और समय से पहले अपने संचालन की शुरुआत कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कोयला खदान से राज्य सरकार को 2128.56 करोड़ रुपये की कुल राजस्व प्राप्ति होगी, जिसमें 102.276 करोड़ राजस्व की प्राप्ति प्रतिवर्ष होगी जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी। इस खदान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 550 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा । कंपनी द्वारा सड़क निर्माण, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, और शिक्षा सुविधाओं को विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। इस खदान से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पलामू और आसपास के इलाकों में आर्थिक उन्नति होगी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, राजहरा नॉर्थ कोयला खदान झारखंड के विकास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह परियोजना न केवल राजस्व में वृद्धि करेगी, बल्कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। झारखंड सरकार उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हम ऐसी परियोजनाओं का स्वागत करते हैं जो राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम में पलामू के सांसद श्री विष्णुदयाल राम जी, फेयरमाइन कार्बन्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर लोहिया जी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47