Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री एस. आलोक ने 20 फरवरी को जिला पंचायत सभाकक्ष में बसना एवं सरायपाली विकासखण्डों के 05 जिला पंचायत क्षेत्रों के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं।
गौरतलब है कि बसना एवं सरायपाली विकासखण्डों में 17 फरवरी को मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके उपरांत 20 फरवरी को सारणीकरण कर विधिवत विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। रिटर्निंग अधिकारी आलोक ने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 से देवकी पुरूषोतम दीवान छत्तीसगढ़िया, क्षेत्र क्रमांक 12 से मोक्ष कुमार प्रधान, क्षेत्र क्रमांक 13 से लोकनाथ बारी, क्षेत्र क्रमांक 14 से कुमारी भास्कर और क्षेत्र क्रमांक 15 से मोगरा किशनलाल पटेल को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी आशीष कर्मा, उप संचालक सुश्री दीप्ति साहू, संबंधित अधिकारी, अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57