Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : महासमुंद जनपद पंचायत में तीसरे (अंतिम) चरण का मतदान 23 फरवरी को

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ महासमुंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे (अंतिम) चरण का मतदान 23 फरवरी को संपन्न होगा। इस चरण में महासमुंद ब्लॉक के 03 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 102 सरपंच और 853 पंच पदों के लिए मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जनपद पंचायत की सभी 105 ग्राम पंचायत के 279 मतदान केंद्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
महासमुंद जनपद पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि 22 फरवरी को कृषि उपज मंडी पिटियाझर से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसी दिन 279 मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया 23 फरवरी की सुबह 7 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मतदान के बाद पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के लिए मतगणना उसी दिन होगी, लेकिन अधिकृत रूप से 25 फरवरी को सारिणीकरण किया जाएगा। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 25 फरवरी को सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। महासमुंद जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों में आज शाम से चुनाव प्रचार प्रसार थम गया है। अब प्रत्याशी डोर टू डोर बिना शोरगुल के प्रचार कर रहें हैं।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत एक लाख 70 हजार 607 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 है। जनपद पंचायत महासमुंद में जिला पंचायत सदस्य की संख्या 03, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 105 एवं पंचों की संख्या 1413 है। जिसमें से 560 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 03 पद निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में पंच के लिए 2124, सरपंच के लिए 470, जनपद सदस्य के लिए 130 अभ्यर्थी, जिला पंचायत सदस्य के 20 अभ्यर्थी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57