Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: महासमुंद जनपद पंचायत में तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: महासमुंद जनपद पंचायत में तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को

एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा ने हरी झण्डी दिखाकर किया मतदान दलों को रवाना

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की सभी तैयारी पूर्ण, मतदान दल रवाना

मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
महासमुंद/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जिले में तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी रविवार को होगा । महासमुंद जनपद पंचायत की 105 ग्राम पंचायतों के 279 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संपन्न होगा। इन चुनावों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा।जनपद पंचायत महासमुंद में एक लाख 70 हजार 607 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 शमिल है ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी 105 पंचायतों के 279 मतदान केंद्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महासमुंद ब्लॉक के एसडीएम हरिशंकर पैकरा एवं महासमुंद जनपद के रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुमार साहू ने सभी मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कृषि उपज मंडी पिटियाझर से मतदानदलों को हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। मतदान दलों को मतपेटी सहित मतदान संबंधी अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत महासमुंद में जिला पंचायत सदस्य की संख्या 03, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 105 एवं पंचों की संख्या 1413 है। जिसमें से 560 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 03 पद निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में पंच के लिए 2124, सरपंच के लिए 470, जनपद सदस्य के लिए 130 अभ्यर्थी, जिला पंचायत सदस्य के 20 अभ्यर्थी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57