Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : कलेक्टर एवं सीईओ ने किया लाइन में लगकर मचेवा में मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : कलेक्टर एवं सीईओ ने किया लाइन में लगकर मचेवा में मतदान

मतदान के पश्चात सेल्फी ली

मतदाताओं से वोट करने की अपील

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महासमुंद/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह एवं सीईओ जिला पंचायत एस आलोक,अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा ने आज तीसरे चरण के मतदान के अंतर्गत सुबह 7 बजे महासमुंद विकासखण्ड के मचेवा स्थित प्राथमिक शाला मचेवा मतदान केन्द्र पहुँचकर और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के साथ सेल्फी भी ली । यहां बने सेल्फी जोन में सभी अधिकारियों ने सेल्फी ली। कई मतदाओं ने कलेक्टर के साथ सेल्फी भी ली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

इस दौरान उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कलेक्टर श्री लंगेह ने मतदान केंदों में सुविधाओ का अवलोकन किया। श्री लंगेह ने मतदान अधिकारियों से मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और मतदान कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर मतदान केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस केंद्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू, एस डी एम हरिशंकर पैकरा भी मौजूद थे। मचेवा में कलेक्टर वाहन चालक पंडा ने भी मतदान किया।

कलेक्टर विनय लंगेह ने तृतीय चरण में महासमुंद विकासखंड अंतर्गत हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में बढ़-कर कर हिस्सा लेने की अपील मतदाताओं से किया है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत चुनाव का आखिरी चरण है जिसमें सभी मतदाता अपने मतों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गत दो चरणों में सफलतापूर्वक मतदान हुआ है जिसके लिए मतदाताओं का आभार। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व 5 वर्षों में एक बार आता है, इसलिए मतदान के महत्व को समझते हुए मतदान अवश्य करें।।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05