Advertisement

बागबाहरा और पिथौरा जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

बागबाहरा और पिथौरा जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी एस. आलोक ने 24 फरवरी को जिला पंचायत सभाकक्ष में बागबाहरा और पिथौरा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
बागबाहरा और पिथौरा जनपद पंचायत में 20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ था, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। 23 फरवरी को सारणीकरण कर विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिसमें क्षेत्र क्रमांक 05 से रवि साहू फरोदिया, क्षेत्र क्रमांक 06 से भिखम सिंह ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक 07 से करण सिंह दीवान, क्षेत्र क्रमांक 08 से रामदुलारी सीताराम सिन्हा, क्षेत्र क्रमांक 09 से श्रीमती जगमोती दिनदयाल भोई और क्षेत्र क्रमांक 10 से श्रीमती सीमा लोकेश नायक शामिल है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री आशीष कर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विजयी अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि महासमुंद जनपद पंचायत के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 और 4 के लिए 23 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ था। इन क्षेत्रों का सारणीकरण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। परिणाम की घोषणा के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे। महासमुंद जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम 25 फरवरी को घोषित होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57