Advertisement

गरियाबंद : ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के पद पर चयन हेतु दस्तावेज सत्यापन के लिए 10 एवं 12 जुलाई निर्धारित

गरियाबंद/ 07 जुलाई 2021/छत्तीसगढ़ निवासी प्रशिक्षित मितानिनों से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के पद पर इस जिले हेतु 11 पदों की पूर्ति हेतु 10 मार्च से 31 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट सीजीहेल्थ डाट एनआईसी डाट इन में आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि समय-सीमा अनुसार 27 जून 2021 को उक्त पद हेतु परीक्षा आयोजित किए गए थे। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी का प्रारंभिक मेरिट सूची रोल नंबर अनुसार अवलोकन एवं निम्नानुसार तिथि को दस्तावेज सत्यापन हेतु जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट गरियाबंद डाट जीओवी डाट इन में एवं विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट सीजीहेल्थ डाट एनआईसी  डाट इन में प्रकाशन किया जा रहा है। अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन हेतु अनारक्षित/अजजा/ अजा संवर्ग हेतु 10 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित है। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 12 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित है। दस्तावेज सत्यापन तिथि को अभ्यर्थी आवेदक को स्वयं उपस्थित होना होगा।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57