Advertisement

प्रधानमंत्री ने जो पावर प्लांट शिलान्यास की और प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी हैं उसमें बीजेपी सरकार का कोई योगदान नहीं

प्रधानमंत्री ने जो पावर प्लांट शिलान्यास की और प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी हैं उसमें बीजेपी सरकार का कोई योगदान नहीं

भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री से पूर्व में शिलान्यास हो चुके पावर प्लांट का पुनः शिलान्यास करा प्रदेश को गुमराह किया

शिलान्यास मामले में झूठ उजागर होने के बाद भाजपा तिल मिला रही

रायपुर/ 31 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो पावर प्लांट का शिलान्यास किया और प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी है वह सब कांग्रेस सरकार की देन है। भाजपा ने पूर्व में शिलान्यास हो चुके पावर प्लांट का दोबारा शिलान्यास कराया एवं पूर्व में बनना प्रारंभ हो चुके प्रधानमंत्री आवास की चाबी हितग्राहियों को सौंप कर जो 56 इंच की छाती बताने की कोशिश की है उसकी पोल खुल गई है अब भाजपा अपने एक झूठ को सच साबित करने के लिए फिर दोबारा झूठ बोल रही हैं ऐसा कृत्य करके भाजपा ने प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश की जनता को भी गुमराह करने का षड्यंत्र किया है भाजपा को प्रधानमंत्री एवं जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शिलान्यास मामले पर भाजपा का झूठा उजागर होने के बाद भाजपा सच सामने आने से तिलमिला रही है। कोरबा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के 13356 करोड़ की लागत से 1320 मेगावाट के 660/2 के दो सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बनाने का निर्णय भूपेश सरकार के समय 25 अगस्त 2022 को लिया गया था इसके लिए वित्तीय स्वीकृति के बाद इसका शिलान्यास भी 29 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की उपस्थिति में किया था। राज्य में सरकार बदलने के बाद साय सरकार ने इस महत्व पूर्ण परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया यदि समायानुसार कार्य आगे बढ़ाया गया होता होता तो यह पावर प्लांट अभी तक पूरे हो चुके होते इनके निर्माण से राज्य की कुल विद्युत निर्माण क्षमता 4000 मेगावाट से अधिक हो जाती।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सच्चाई सामने आने के बाद भाजपाई गलत बयानी कर रहे। सरकार बताये कि पूर्व में शिलान्यास किया जा चुके तथा टेंडर जारी किये जा चुके तथा जिसकी वित्तीय स्वीकृति भी हो चुकी थी तथा केन्द्र सरकार ने भी जिसकी अनुमति दे दिया था उसका फिर से शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों क्यों करवाया? भाजपा ने राज्य की जनता के साथ प्रधानमंत्री को भी धोखा दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57