Advertisement

महासमुंद में आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या भोज, सरकार का बालिकाओं के पोषण और सम्मान पर विशेष जोर

आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या भोज का आयोजन: बालिकाओं के सम्मान और पोषण पर विशेष जोर

 महासमुंद, 04 अप्रैल 2025 ! चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महासमुंद के शहरी सेक्टर के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, दलदली रोड में अध्ययनरत बालिकाओं का पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को चावल-दाल, दूध, खीर और प्रसाद सहित पौष्टिक भोजन कराया गया।

इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नवरात्रि जैसे शुभ पर्व पर कन्याओं को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि समाज में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण और पोषण मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्रिय रूप से सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बेटियों को सम्मान देने की संस्कृति मजबूत हो और समाज में उनकी स्थिति और सशक्त हो।

आंगनबाड़ी केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यालय पूर्व शिक्षा के साथ-साथ टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, और रेफरल सेवाएं प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर, मितानिन, स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थीं।

यह आयोजन बालिकाओं के प्रति सम्मान, उनके स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47