कोटमी सोनार में बार-बार हो रही वायर चोरी, ग्रामीणों ने खुद लगाया नया तार

कोटमी सोनार पंचायत में बार-बार हो रही वायर चोरी, ग्रामीणों ने खुद लगाया नया तार

कोटमी सोनार। ग्राम पंचायत कोटमी सोनार में पंचायत की पानी आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े यूएसआई (USI) वायर की बार-बार हो रही चोरी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन इस बार प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद ही नया तार लगाकर जल आपूर्ति बहाल कर दी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पंचायत के नलों से पूरे गांव को पानी उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन बार-बार वायर चोरी हो जाने से यह व्यवस्था ठप हो जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की लगातार कमी से तंग आकर उन्होंने अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा कर नया वायर खरीदा और उसे स्वयं लगाया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ग्रामीणों की यह पहल सराहनीय है, लेकिन उन्होंने मांग की है कि प्रशासन अब इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाए और दोषियों को जल्द पकड़ा जाए। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी चोरी की घटनाओं पर नाराज़गी जाहिर की है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो गांव में जल संकट और गहराएगा।

पंचायत की ओर से भी अपील की गई है कि ग्रामीण सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सरपंच या पुलिस को दें।