Advertisement

वन मंत्री केदार कश्यप ने 110 एकड़ में बन रही लघुवनोपज प्रसंस्करण इकाई का लिया जायजा

वन मंत्री केदार कश्यप ने लघुवनोपज प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन
जामगांव (एम) में 110 एकड़ क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ की लागत से बन रही है आधुनिक इकाई

📍 स्थान: जामगांव (एम), जिला दुर्ग
🗓 तारीख: 20 अप्रैल 2025

प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में निर्माणाधीन लघुवनोपज केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई का दौरा किया। यह इकाई 110 एकड़ क्षेत्र में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वन मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसंस्करण इकाई में निर्मित होने वाले उत्पाद, संग्रहित वनोपज, मिलेट्स फसलों के प्रसंस्करण और वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

🌱 पर्यावरणीय संदेश:
उन्होंने परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण की अपील की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

👥 उपस्थित गणमान्य:
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, DFO चंद्रशेखर परदेशी, SDM लवकेश ध्रुव सहित जनपद और जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57