Advertisement

सादिक चौक पलामू में सघन जांच अभियान, ट्रिपल लोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने पर ₹24,352 जुर्माना

सादिक चौक पर सघन वाहन जांच अभियान: ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, ₹24,352 का जुर्माना

📅 तारीख: 24 अप्रैल 2025📍 स्थान: सादिक चौक, कोयल पुल के पास, पलामू

पलामू। सादिक चौक पर 23 अप्रैल 2025 को जिला परिवहन कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में कुल 13 दोपहिया वाहन एवं एक ट्रक को जप्त किया गया।

जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। वहीं, एक ट्रक ड्राइवर को नो एंट्री क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए जांच करने के बाद यह पुष्टि हुई। सभी जप्त गाड़ियों को शहर थाना परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला परिवहन कार्यालय पलामू को इन सभी वाहनों का चालान फाइन हेतु भेजा गया, जिसके अनुसार:

  • 10 दोपहिया गाड़ियों का चालान ₹14,167 रुपये का आया।

  • 1 शराब पीकर वाहन चलाने वाले मोटरसाइकिल चालक का चालान ₹10,185 रुपये का आया।

🔸 कुल चालान फाइन राशि: ₹24,352 रुपये

इसके अलावा, अभियान के दौरान एक और मोटरसाइकिल चालक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया, जिसकी गाड़ी को भी जप्त किया गया है। उसका चालान आज जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47