Advertisement

सरगुजा में प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को 24 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को 24 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर, 28 अप्रैल 2025।सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदा के विभिन्न घटनाओं में मृतकों के परिजनों को कुल 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर सरगुजा ने यह राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा राहत मद से मंजूर की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील अम्बिकापुर के नमनाकला निवासी सूरज लकड़ा की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके वारिस उर्मिला को 4 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई।
इसी तरह, भिट्टीखुर्द निवासी प्यारो की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्यामजीत, अम्बिकापुर निवासी संगीता कुर्रे की आग से जलने से मृत्यु होने पर उनके वारिस निक्की कुर्रे, धौरपुर के चितरपुर निवासी अभिनेश की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस राजिन्दर, सखौनी निवासी रजिन्दर की सांप के काटने से मृत्यु पर उनके वारिस आकांक्षा, तथा जोरी निवासी गंगाप्रसाद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस अंशुराम को भी 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह सहायता राशि जारी की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47