Advertisement

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया: सस्ती दरों पर प्लेट उपलब्ध कराने की मांग

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया: परिवहन विभाग के अलावा अन्य संस्थाओं को भी अनुमति देने की मांग

रायपुर, 29 अप्रैल 2025:प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम पर मची लूट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से आम जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता के कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की ओर से मांग की कि परिवहन विभाग में पंजीयन के बाद आम जनता को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए परिवहन विभाग के चिन्हित संस्थाओं के अलावा बाहर से भी अनुमति दी जाए, ताकि जनता को सस्ते दरों पर यह प्लेट मिल सके। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में जहां यह प्लेट सस्ते दरों पर लगाई जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी उसी दर पर इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

धनंजय सिंह ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय में रोज नए आदेश जारी करके जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जो केवल 50-60 रुपये में बनती है, उसके लिए 10 गुना अधिक वसूली की जा रही है, जो भाजपा की चंदा और मुनाफाखोरी का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि जब परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य किया, तो जो एजेंसियां इसे कम दरों पर लगा रही थीं, उन एजेंसियों से भाजपा मोटी रकम वसूल कर रही है और जनता का पैसा सरकारी सील लगाकर लूटा जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47