माता कौशल्या महोत्सव का भव्य समापन, श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम बनाने में माता के संस्कारों की भूमिका: केदार कश्यप

माता कौशल्या के संस्कारों ने बनाया प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम : श्री केदार कश्यप

महिला मानस मंडली के सदस्य हुए सम्मानित

वन मंत्री कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल

रायपुर, 30 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रभु श्रीराम को माता कौशल्या के दिए गए संस्कारों ने मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया, जो हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं। वे चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर वर्षों की प्रतीक्षा के बाद बनकर तैयार हुआ। उन्होंने बताया कि रामजी ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया और यहीं की कठिन परिस्थितियों ने उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

वन मंत्री ने माता कौशल्या मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा और गंगा आरती में भी शामिल हुए। समारोह में महिला मानस मंडलियों को सम्मानित किया गया।

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चंदखुरी को वैश्विक स्तर पर धार्मिक पहचान दिलाने के प्रयास हो रहे हैं। यहां आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। समापन पर प्रसिद्ध गायिका सुश्री सनमुखप्रिया ने भक्तिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में राम प्रताप सिंह,  नवीन अग्रवाल, प्रतीक बैस, संदीप जैन, सुनील सोनी सहित कई जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।